Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

दाऊ साहब की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व जिपं. अध्यक्ष नागेंद्र नाथ ने दी पुष्पांजलि

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत के वरिष्ठ राजनेता कुंवर अर्जुन सिंह के द्वारा किए गए योगदान को याद करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि कुंवर साहब ने अनूपपुर जिले में  इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है।विश्वविद्यालय में इस अंचल के विद्यार्थियों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पढने आते हैं।विश्वविद्यालय खुलने से आम लोगों के जनजीवन मे सुधार है रहा है।
             मानव संसाधन मंत्री रहते हुए कुंवर साहब ने सर्व शिक्षा अभियान,अतिरिक्त कक्ष,मध्यान्ह भोजन,किचन शेड,कस्तूरबा गांधी छात्रावास,विकलांग छात्रावास जैसे तमाम योजनाएं लागू किया जिससे करोड़ों देशवासी लाभान्वित हुए और हो रहे हैं।
                       मुख्यमंत्री रहते हुए एक बत्ती कनेक्शन, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस जैसी योजनाएं लागू किया जिससे लाखों आदिवासी परिवार लाभान्वित हुए।विंध्य क्षेत्र में रीवा को रेल मार्ग से जोडकर राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क स्थापित कराने में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कुंवर साहब के कृतत्वि और व्यक्तित्व को हमेशा-हमेशा याद रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments