Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

घर के आंगन में लगा अवैध मादक पदार्थ गांजा का पेड़ जप्त करने में चचाई पुलिस को मिली सफलता

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) दिनाँक 13/03/2023 को मुखबिर सूचना पर आरोपी गण इन्द्रकुमार सिंह चंदेल पिता लल्ला सिंह चंदेल उम्र 40 वर्ष एवं लल्ला सिंह चंदेल पिता स्व.मदन सिंह चंदेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम धिरौल थाना चचाई जिला अनूपपुर के घर के आंगन में अवैध रूप से मादक गांजा का पेढ़ 08 फिट 06 इंच उंचाई पेढ़ व गांजा पेढ़ की फैली गोलाई 16 फिट का हरा भरा लगा हुआ काफी मोटा कुल वजनी 09 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाये जाने पर जप्त कर उक्त दोनों आरोपी गणों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 14/03/23 को न्यायालय अनूपपुर में दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के न्यायालय में पेश कर माननीय न्यायालय व्दारा जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं  एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति,उनि.संजय खलखो,सउनि महिपाल प्रजापति,प्र. आर.66 जयबहादुर सिंह, प्र. आर.पंकज नामदेव,आर. अब्दुल कलीम,आर.विनय सिंह वैस,म.आर.510 अंकिता पटेल,म.आर.आकांक्षा मिश्रा,आर.जितेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments