Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विकास के कार्य व हर पात्र को हितलाभ से लाभान्वित किया जाएगा विकास यात्रा का यही प्रयास-बिसाहूलाल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा संबोधन के दौरान जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत पड़रिया में पीसीसी रोड, खेत तालाब, एप्रोच रोड, शांति धाम, पुलिया, सांस्कृतिक मंच, सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय, बाउण्ड्रीवाल, नाली निर्माण, खेल मैदान, चेक डेम निर्माण तथा नल-जल योजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन सहित विकास कार्यों की कुल लागत 6 करोड़ 52 लाख 72 हजार रुपये के कार्य कराए गए हैं।इसी तरह ग्राम पंचायत पपरौड़ी अंतर्गत कपिलधारा कूप, खेत तालाब, बाउण्ड्रीवाल स्टेडियम, शांति धाम, नाली निर्माण, सांस्कृतिक मंच, स्टेडियम के अंदर बैठने के लिए सीढ़ी निर्माण, पुष्कर तालाब, स्वच्छता परिसर आदि कार्य कराए गए हैं। विकास के क्रम में नल-जल योजना के तहत नल कनेक्‍शन कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत छातापटपर, कुकुरगोड़ा, चोलना में किए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामवासियों को कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी प्रदान की गई। 
         खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर में नल कनेक्‍शन तथा आवास के पात्रताधारी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार भूखा न रहे इस हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खाद्यान्न प्रदाय व्यवस्था को सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य मंत्री के रूप में मेरे द्वारा प्रदेश के हर पात्र व्यक्ति को खाद्यान्न की उपलब्धता के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विकास के हर संभव कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कई ग्राम की विकास यात्रा 
में शामिल हुए खाद्य मंत्री


विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह 18 फरवरी को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम दुलहरा, अगरियानार, लखनपुर, दुधमनिया आदि गांवों के विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने कन्या पूजन, भूमि पूजन, हितग्राही संवाद, हितलाभ वितरण, गृह प्रवेश कार्यक्रम, विकास कार्यों का शिलान्यास तथा हितलाभ वितरण के साथ ही शासकीय संस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश गर्ग, पुरुषोत्तम पटेल,सिद्धार्थ शिव सिंह,अनिल पटेल सहित स्थानीय ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचगण शामिल रहे। 
                      ग्रामवासियों से संवाद करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा गांव के विकास के लिए किए गए कार्यों तथा हितलाभ से लाभान्वित लोगों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं से अगर कोई पात्र वंचित या छूटा हुआ है तो उसे हर संभव हितलाभ से लाभान्वित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments