Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

रामदास के नेतृत्व में संगठन बढ़ेगा आगे इनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम का भव्य स्वागत 14 फरवरी 2023 को अनूपपुर भाजपा कार्यालय में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में बड़ी तादात में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिले के मौजूद रहे।कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है।भाजपा एक परिवार है और परिवार में एकता आवश्यक होती है।परिवार के मुखिया की बातों को मानना और उनके मार्गदर्शन में सभी को कार्य करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बेहतर तरीके से संगठन को चलाया और उनके नेतृत्व में अनेक सफलताएं हासिल की गई। बृजेश गौतम ने संगठन को जोड़ने का कार्य किया उनके नेतृत्व में नगर पालिका, नगर परिषद, विधानसभा का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विजय हासिल हुई।उन्होंने संगठन हित में कड़े कदम भी उठाएं।भाजपा संगठन एक अनुशासित संगठन है और आगे भी अनुशासन में रहते हुए हम सबको संगठन के लिए कार्य करना है।चुनाव के समय पर रामदास पुरी को जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष की दी गई है यह बड़ी बात है।अब इनके नेतृत्व में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है।तीनों विधानसभा की जिम्मेदारी इनके ऊपर है। संगठन में कार्यकर्ता बड़ा होता है हर एक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है हम सबको मिलकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है।

संगठन के निर्णय 
का किया स्वागत


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास पुरी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि दूसरा अवसर है जब रामदास पुरी को जिला अध्यक्ष का चार्ज दे रहा हूं।भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के अनुशासन  रीति-नीति और सिद्धांत का पालन करने में हो सकता है। किसी कार्यकर्ता को ठेस पहुंचा हो उसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया और कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहला विधानसभा का चुनाव सामने आया जिसमें कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत के दम पर 35000 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। जिले में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में 10 में से 8 स्थानों पर भाजपा को सफलता हासिल हुई है।यह एक बड़ी उपलब्धि रही है। प्रदेश नेतृत्व जहां मेरी जिम्मेदारी तय करेगा मैं वहां खड़ा रहूंगा और संगठन के लिए कार्य करूंगा। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को उन्होंने भरोसा दिया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 
जिम्मेदारी का करूंगा निर्वाहन


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा।प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी पूंजी है और उसके पूरे मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाना है।उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की।जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को और सशक्त बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि संगठन जो भी लक्ष्य देगा उस लक्ष्य को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।श्री पुरी ने स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वागत समारोह में 
इनकी रही उपस्थिति


स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह,नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह,राजू जायसवाल,गया  बोध मिश्रा,हनुमान गर्ग ,जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मनीष गोयनका,वेद प्रकाश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राठौर,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोशन वारसी,अनूपपुर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा,अनूपपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फुकू सोनी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल,दिनेश केवट,पसान मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू ,नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग गुप्ता तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी के ने किया।इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को पार्टी के सभी दस्तावेजों सहित उन्हें कार्यभार सौंपा।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments