Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

धरना प्रदर्शन कर संभागीय अध्यक्ष की अगुवाई में म.प्र.शिक्षक संघ जिला इकाई अनूपपुर ने सौंपा ज्ञापन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार संभागीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में  मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई अनूपपुर ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कलेक्टर जिला अनूपपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री,प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन,सचिव शिक्षा विभाग, सचिव आ.ज.का विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।
        ज्ञापन सौंपने के पूर्व जिले से आए हुए समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षकों के द्वारा पूर्व निर्धारित स्थान शिव मंदिर प्रांगण में धरना एवं प्रदर्शन के माध्यम से अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।ज्ञापन सौपने वालों में संभागीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष  पुष्पेन्द्र पांडेय,शासकीय अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, ट्योटा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी,राज्य अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय,शिक्षक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, शिक्षक संघ संभाग इकाई शहडोल के पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष आर. के.बाधवा, पूर्व कोषाध्यक्ष आर. बी. पयासी, राजेन्द्र द्विवेदी, संभागीय कार्यकारणी सदस्य डा.नरेन्द्र पटेल, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला सचिव रामकुमार राठौर, कोषाध्यक्ष संजय निगम, तहसील अध्यक्ष अनूपपुर मिथिलेश शर्मा, मनोज कुमार सोनी, संजय रस्तोगी, ममता शर्मा, आर.पी. सोनी, सुनील व्यवहार, सत्यनारायण मौर्य, हेतराम साहू, धर्मेंद्र शाक्यवार, शंकर सिंह राठौर, सोन सिंह मार्को, शीलवंत तिवारी, मोतीलाल जयसवाल,जीवन लाल जयसवाल,बालक दास संत,पारस यादव,देवेंद्र यादव,सुरेश गुप्ता,श्याम सिंह कुशराम,उम्मेद सिंह राठौर,राजेश द्विवेदी, राजीव मिश्रा, जितेन्द्र कुमार गुप्ता एवं तहसील ब्लाक एवं नगर इकाई के पदाधिकारी तथा शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित हुए।अंत में संभागीय अध्यक्ष के द्वारा सभी शिक्षको का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments