Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

ग्राम बीड़ में विकास यात्रा में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा विकास यात्रा का उद्देश्य हर पात्र को मिले हितलाभ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के ग्राम बीड़ में विकास यात्रा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सहभागिता की।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र मणि मिश्रा, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा राम दास पुरी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राम नरेश गर्ग,  सिद्धार्थ शिव सिंह,जितेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर,पुरुषोत्तम पटेल,कैलाश माली,अनिल पटेल सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
               कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया गया।इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए जन- कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
सरकार की योजना का लाभ हर पात्र को मिले यह सुनिश्चित करने विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।विकास यात्रा के माध्यम से विकास के कार्यों की जानकारी साझा करने का कार्य हो रहा है आवश्यक विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण भी बड़ी संख्या में किए जा रहे हैं।
खाद्य मंत्री श्री सिंह ने पेसा एक्ट तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रकाश डाला।

जल संचय की खाद्य 
मंत्री ने दिलाई शपथ


खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल लोगों को जल के एक एक बूंद के संचय के लिए सामूहिक संकल्प दिलाई।उन्होंने सभी ग्राम वासियों से जल संरक्षण करने तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया गया।

खाद्य मंत्री ने किया 
लोकार्पण,भूमि पूजन


अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीड की विकास यात्रा में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा पीसीसी मार्ग निर्माण जमुना सिंह के घर तरफ2.69 लाख, मेंढ बंधान कार्य- केशन, दयालाल 0.95 लाख, मेंढ बंधान कार्य-बीरन,फगनू गोंड़ पीसीसी मार्ग निर्माण-बिहारी के घर से मान सिंह 4.97 लाखके घर तरफ लघु तालाब निर्माण-लक्ष्मी बाई,शिवदास गोंडकिचन शेड सह स्टोर रूम एवं डायनिंग हाल  का 4.23 लाख निर्माण मा.शा.बीड़ 7.20 लाखसामुदायिक वृक्षारोपण कार्य-भलुवाही डोंगरी 2.19 लाख झूल सिंह मरावी सचिव सामुदायिक नाडेप निर्माण 0.28 लाख का भूमि पूजन किया गया।

हितलाभ का 
किया गया वितरण


विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम भीड़ में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

शासकीय संस्थाओं का 
लिया गया जायजा


विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान शासकीय संस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया गया।

स्टॉल लगाकर प्राप्त 
किए गए आवेदन


विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए।

Post a Comment

0 Comments