Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकास यात्रा में सहभागिता करेंगे खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा आयोजित विकास यात्रा में सहभागिता करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार 13,14, एवं 15 फरवरी 2023 को प्रातः 10.00 बजे से  जिला प्रशासन,अनूपपुर द्वारा निर्धारित विकासयात्रा में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह सम्मिलित होंगे एवं रात्रि विश्राम ग्राम परासी में करेंगे।
        16 फरवरी 2030 को आरक्षित रहेगा एवं रात्रि 9.00 बजे ग्राम परासी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान,रात्रि 10.00 बजे अनूपपुर सर्किट हाउस आगमन एवं आरक्षित।रात में 11.45 बजे अनूपपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान 17 फरवरी 2023 को प्रातः 9.50 बजे रानी कमलापति (भोपाल) आगमन होगा।

Post a Comment

0 Comments