Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर,कोतमा एवं राजेंद्रग्राम में 300 पुलिसकर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में दिनांक 10/02/2023 को रक्षित केंद्र अनूपपुर,थाना कोतमा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय परिसर राजेंद्रग्राम में जिला चिकित्सालय अनूपपुर के चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
                        शिविर में पुलिस विभाग के लगभग 300 पुलिसकर्मियों,नव आरक्षको एवं उनके परिवार के सदस्यों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण उपचार तथा मनोचिकित्सक द्वारा तनाव से मुक्ति हेतु सुझाव दिया गया।
        उक्त स्वास्थ्य शिविर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में सूबेदार अमित विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments