Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल संचालन हेतु कलेक्टर नोडल,सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पतित पावनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल पावन तीर्थ अमरकंटक क्षेत्र को प्रकृति द्वारा प्रदत्त विविधताओं एवं विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाकर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा 27 से 29 जनवरी तक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।तीन दिवसीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने आवश्‍यक व्यवस्था के कार्यों को निष्पादित करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
                    तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन हेतु मानव प्रबंधन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया,कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवाँर व अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, व्यय लेखा समिति के लिए सहायक कोषालय अधिकारी शैलू वर्मा,स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एल. प्रजापति, आयोजन हेतु समस्त मंच बैरीकेटिंग, लाईटिंग, साउण्ड, हैलीपेड व्यवस्था, रामघाट समतलीकरण एवं अन्य आवश्‍यक स्थल व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था एवं मेला व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री नारायण कुमार परते,पेयजल व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र मिश्रा, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था हेतु जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.सी. राय,विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री राकेश अम्पुरी,परिवहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी आर.एस. चिकवा, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रबंधन हेतु सहायक संचालक जनसम्पर्क,कन्ट्रोल रूम हेतु तहसीलदार अनूपपुर भागीरथी लहरे, तहसीलदार कोतमा ईश्‍वर प्रधान, व्यवस्था में संलग्न शासकीय सेवकों के परिचय पत्र हेतु जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक संतोष तिवारी,सामूहिक योगाभ्यास हेतु सहायक संचालक मत्स्य एस.एस.मिश्रा, ट्रेकिंग हेतु वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर, मां नर्मदा शोभायात्रा,अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के मुख्य अतिथि के आगमन व उद्घाटन तथा मां नर्मदा जयंती, पूजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ विवेक के.व्ही., महाआरती मां मंदिर परिसर हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, कन्या भोज हेतु डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया,सांस्कृतिक संध्या (अनुराधा पौडवाल) कार्यक्रम हेतु अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह,मंदिर परिसर में हवन हेतु अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, ट्राफिक एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, जिले के महत्वपूर्ण आजीविका समूहों के उत्पाद एवं कृषि विभाग के उत्पादों के विपणन व प्रदर्शन स्टॉल हेतु किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक एन.डी. गुप्ता तथा एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह, आवास व्यवस्था हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, सांस्कृतिक संध्या हेतु संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से कार्यक्रम का समन्वय हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, संत समागम एवं संतों का सम्मान हेतु पषु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. ए.पी.पटेल, आमंत्रण पत्र मुद्रण एवं ई-इनवाईट व्यवस्था हेतु पीआरओ अनूपपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारियों के साथ ही सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments