Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

बर्फानी आश्रम अमरकंटक में बर्फानी दादा के पुण्य तिथि पर कल होंगे धार्मिक,आध्यात्मिक आयोजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) बर्फानी आश्रम अमरकंटक के संस्थापक एवं चतुर्थ संप्रदाय के अध्यक्ष रहे साकेत वासी बर्फानी दादा के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम में आज 23 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न् प्रकार के धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। 
             उक्त आशय की जानकारी देते हुये बर्फानी आश्रम अमरकंटक के महंत एवं दिगंबर अखाडे के महामंडलेश्वर आर्चाय लक्ष्मण दास बालयोगी ने बताया कि नर्मदा खण्ड के प्रसिद्ध संत एवं देश भर में धर्म आध्यात्म का अलख जगाने के लिये देश भर के विभिन्न क्षेत्रो में 20 से ज्यादा आश्रमो का श्रृंखला बर्फानी धाम के नाम से सेवा का केन्द्र चलाने वाले चतुर्थ संप्रदाय के पूर्व अध्यक्ष एवं संत समाज में अपने अलौकिक दिव्य प्रकाश कुंज के कारण एक अलग पहचान बनाने वाले बर्फानी दादा जी की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर बर्फानी आश्रम अमरकंटक में कई तरह के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मण दास बालयोगी ने बताया कि सुबह धार्मिक अनुष्ठान से शुरू होकर उक्त आयोजन दोपहर में विशाल भण्डारा और शाम को भजन संध्या के साथ समाप्त होगा। इस दौरान देश-विदेश के दादा जी के भक्तो के साथ-साथ अमरकंटक एवं आस-पास के सभी परम्परा के संतो का भी आश्रम में आगमन हो रहा है। महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मण दास बालयोगी ने दादा जी के भक्तो से उक्त आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments