Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

ठिठुरन भरी ठंड में नगर पालिका ने की अलाव की व्यवस्था लोगों को मिली राहत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) लगातार ठिठुरन भरी ठंड से सभी परेशान है।नगरपालिका अनूपपुर अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा ने नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है।
                अलाव की व्यवस्था हो जाने से आने-जाने वाले मुसाफिर,रिक्शा चालक,ऑटो रिक्शा चालक,बस ड्राइवर, अन्य सवारिया,देर रात्रि आने-जाने वाले यात्री सभी को राहत की सांस मिली है।नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों में जहां से आवागमन ज्यादा रहता है उन प्रमुख मार्गों पर नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी की गई है।
                      मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अलाव की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रारंभ कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।

Post a Comment

0 Comments