Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह ने किया भूमि पूजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में निकले पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडमनिया में क्षेत्र वासियों की मांग पर खेत तलाब का भूमि पूजन कर साढे चार लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की ।
            विधायक जी के द्वारा क्षीरपानी में भी मुख्य मार्ग से मनोहर के घर तक के लिए सीसी रोड का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को नयी सौगात दी।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सत्ता में हम नहीं हैं लेकिन उसके बाद भी विकास का क्रम चलता रहेगा और आप सब का आशीर्वाद रहा और 2023 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो विकास की गंगा पूरे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहते हुए नजर आएगी।उन्होंने कहा कि उनसे जितना बन पड़ा अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती।तमाम विकास कार्यों की सूची है और शासन की योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिलाने में कभी पीछे नहीं रहे।
                      पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा विधानसभा पुष्पराजगढ़ के तीसरे चरण के दूसरे दिन भारत जोड़ो पदयात्रा पडमनिया से गिजरी अमोदा में गांधी चौपाल के माध्यम से जनसंपर्क किया गया।गांधी चौपाल में भारत जोड़ो पदयात्रा के उद्देश्यों को जनता जनार्दन से साझा किया गया।भारत जोड़ो पदयात्रा अमोदा, बघाड़,शनिधाम,सरफा के लिए रवाना हुई।भारत जोड़ो पदयात्रा विधानसभा पुष्पराजगढ़ में क्षेत्र की जनता जनार्दन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यात्रा में शामिल होकर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक का साथ दे रहे हैं।भारत जोड़ो पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जिला कार्य.अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं भारत जोड़ो पदयात्रा सह प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय,करपा सरपंच,सरपंच संघ अध्यक्ष हीरा सिंह टेकाम,अहिरगवा सरपंच एकलव्य सिंह, रजमेर सिंह,डमरू सिंह आदि की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

Post a Comment

0 Comments