Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शोधपरक अध्ययन के बाद नव क्रांति के लिए सम्यक अभियान कारागार सिद्ध होगा-भास्कर राव रोकड़े

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) सम्यक अभियान की पत्रकार वार्ता का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया जहां सम्यक अभियान के प्रणेता सुप्रसिद्ध विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन कर उनके समाधान हेतु प्रदेश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।इस अभियान के केंद्र में युवा हैं और उन्हें ही अपनी समस्याओं के शांतिपूर्ण संवैधानिक समाधान के लिए आगे आना है।
          नव-क्रांति के लिए संकल्पित "सम्यक अभियान" का शुभारंभ रीवा के ऐतिहासिक पद्मधर पार्क से 2 मई 2022 को किया गया था।जिसे व्यापक बनाने के लिए म.प्र. के स्थापना दिवस 01 नवंबर 2022 को रायसेन जिले के बरेली नगर से प्रदेश में नव-क्रांति लाने के संकल्प के साथ 45 दिवसीय प्रदेश व्यापी सम्यक यात्रा शुरू की गई है।इस यात्रा का समापन 15 दिसम्बर 2022 को भोपाल जिले के बैरसिया में होगा।उसके पश्चात माह जनवरी 2023 में भोपाल में प्रदेश के 5 लाख युवाओं का मेगा कांफ्रेंस होगा उन्होंने बताया कि सम्यक अभियान के संकल्प के तहत
सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागू करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु मप्र में शिक्षित बेरोजगरों के लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।प्राइवेट कंपनियों व सरकारी विभागों में "आउटसोर्सिग सिस्टम" से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।प्राइवेट व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट ड्यूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराना तथा प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु "प्लेसमेंट डिपार्टमेंट" स्थापित कराना प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दे दिये गये हैं,उनमें संशोधन कराके कर्मचारियों के हित मे श्रम कानून की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।प्रदेश में जातिगत जनगणना कराके आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराना तथा अर्हताकारी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों के लिए "उत्कृष्ट श्रेणी अर्थात एक्सीलेंस केटेगरी" के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराना।सरकारी कर्मचारियों को अनावश्यक अपमानित करने की परंपरा बन गई है। शिक्षित बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाये रखने हेतु वातावरण निर्मित करना।राजघरानों ने रियासतकालीन संपत्ति को कोविनेंट मर्जर के विपरीत निजी संपत्ति बना रखा है,उसे सरकारी घोषित कराके निवेशित कर प्रदेश को टिही ड्राईपोर्ट से जोड़ते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाकर,राज्य में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का विश्व प्रसिद्ध नेटवर्क स्थापित कर प्रसंस्करित कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना व राज्य में इंडस्ट्री सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम विकसित करना हैं।
                     सम्यक यात्रा का संयोजन सम्यक अभियान के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र श्रीवास्तव कर रहे हैं।यात्रा में वयोवृद्ध गांधीवादी पंडित प्रेमनारायण मिश्रा,मध्यप्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, एडवोकेट रघुवंश पांडेय,युवा समाजसेवी अंकित पांडेय आदि शामिल हैं।अनूपपुर जिले में यात्रा के स्वागत और कॉन्फ्रेंस का जिला स्तर पर संयोजन गांधीवादी समाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा,राजेश मानव,विनय उपाध्याय, शिवकांत त्रिपाठी,चंद्रशेखर सिंह,राजेंद्र तिवारी,नीलेश पांडेय,दिनेश केवट,आदि द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments