Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विद्यालय सही समय पर पहुंचने के लिए सायकल होगी लाभदायक-फुंदेलाल सिंह

 

नि:शुल्क सायकल 
वितरण गौरेला में संपन्न
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड जैतहरी ग्राम गौरेला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क सायकल वितरण का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के  विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी उपस्थित रहे।सर्व प्रथम माननीय विधायक जी के द्वारा माता सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात छात्र छात्राओं को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के कर कमलों द्वारा निशुल्क सायकल वितरण किया गया।   
             साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। माननीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह साइकिल आपको अपने विद्यालय में सही समय पहुंचने में लाभदायक होगा।आप सभी लोग समय से अपने विद्यालय पर पहुंच सके इसलिए साईकिल वितरण किया जा रहा है।जो बच्चे दूरदराज से आते है उनके लिए सायकल बहुत जरूरी है।आप सभी लोग सायकल को सही तरीके से व्यवस्थित रूप से रखे और सावधानी से चलाएं।सायकल वितरण केन्द्र में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक एवं सहयोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं के द्वारा माननीय विधायक जी का बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments