Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिले के तीन विकास खंडों में खोले जाएंगे 4 उप स्वास्थ्य केंद्र-बिसाहूलाल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया है कि अनूपपुर जिले के तीन विकास खंडों में 4 स्थानों पर नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मंत्रिमंडल ने दी है।जिसमें मेडियारास विकासखंड जैतहरी,डोगराटोला,अमलई विकासखंड अनूपपुर एवं बोदी विकासखंड पुष्पराजगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे।उन्होंने कहा कि नए उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से प्राथमिक चिकित्सा निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को मिलने लगेगी।इसके लिए उन्हें भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्रारंभ कराया जाएगा जिससे लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।

Post a Comment

0 Comments