Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कोटवार संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कोटवार संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगों को लेकर सुनवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। 
                        ज्ञापन में उल्लेखित कर कोटवार संघ के द्वारा बताया गया कि बीते कई वर्षों से वह विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें कलेक्टर दर पर भी मजदूरी नहीं दी जा रही है।इसके साथ ही कई वर्षों से विभाग में सेवाएं प्रदान किए जाने के बावजूद अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।कई बार आंदोलन के दौरान विभागीय मंत्रियों के द्वारा आश्वासन तो दिया गया लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।जिस पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 1 दिसंबर 2022 से भोपाल में प्रदेश स्तरीय आंदोलन कोटवार संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया गया है।
                  इसके साथ ही तहसील एवं जिला स्तर पर भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है। कोटवार संघ के द्वारा विभिन्न मांगों को 1 दिसंबर 2022 तक नहीं मांगे जाने पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल में जाने की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments