Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भाजपा जन जन की पार्टी जिसका एक ही नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है,जो जन-जन की पार्टी है जिसका एक ही नारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास।
                                   उक्त आशय के सारगर्भित विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक,आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान जिला खेड़ा में डकोर नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कही।श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो जनता का साथ दे।भाजपा का उद्देश्य ही है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात में एक बार पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयश्री दिला कर विकास के द्वार खोलें।
                    इस दौरान मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि  ठासरा से प्रत्याशी योगेन्द्रसिंह रामसिंह परमार (बका भाई) को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।इस अवसर पर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह रामसिंह परमार (बका भाई) एवं अन्य लोगों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के रणछोड़ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने देश प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
                               उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ सौजन्य भेंट कर, राजनैतिक विषयों की जानकारी ली एवं चुनाव प्रचार-प्रसार पर चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments