Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विधायक फुंदेलाल के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो पद यात्रा पर ग्राम पंचा.अमगांवा की जनता ने बरसाए फूल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक से प्रारंभ भारत जोड़ो पदयात्रा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ अंतर्गत लगातार जारी है।लगातार चौथे दिन पैदल चलते हुए पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत लपटी से अमगवा,लेढरा, ददराटोला,पटपरहा,भर्राटोला,बसही,धोबे बरबसपुर के लिए रवाना हुई।भारत जोड़ो पदयात्रा गांधी चौपाल के साथ रात्रि विश्राम ग्राम बरबसपुर में करेगी।     
             भारत जोड़ो पद यात्रा को क्षेत्र की जनता के द्वारा अपार जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।जनता जनार्दन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं और विधायक जी का  स्वागत कर रहे हैं।विधायक जी पदयात्रा के दौरान अमगंवा के मंदिर में पुजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किये यहां की जनता ने विधायक जी पर फूल बरसाए।भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल प्रमुख रूप से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,सरपंच करपा हीरा सिंह टेकाम,ब्लाक अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी,इंद्र सिंह बंजारा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली ,धर्म सिंह बंजारा,सरपंच जवाहर सिंह पाटले,उप सरपंच भगत यादव, लक्ष्मी नारायण प्रहलाद सिंह बंजारा,ललिता पाटले, इंद्रमणि चंद्रवंशी सहित काफी लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments