Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर ने प्रदेश वॉलीबॉल के चेयरमैन के निधन पर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश बालीबाल एम्यूचर वालीबाल संघ(इनडायरेक्ट) के चेयरमैन,मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व आई जी (प्रशासन),वालीबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा के निधन पर जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
                    ज्ञातव्य हो कि सरल,सहज स्वभाव के धनी रामलाल वर्मा पुलिस प्रशासन से सेवानिवृत्ति के बाद भी आपने वालीबाल को मध्यप्रदेश में कई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
                    जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा दुख संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
              जिला वालीबाल संघ अनूपपुर ने अपनी शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की है जिसमें प्रमुख रुप से जिला बॉलीबॉल एसोसियशन के संरक्षक लक्ष्मण राव,अरुण कुमार सिंह,आशीष त्रिपाठी,पंकज अग्रवाल,अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह,रामखेलावन राठौर, संघ के  संरक्षक मंडल के दिनेश पटेल,सचिव रामचंद्र यादव,उपाध्यक्ष अमित शुक्ल,विनोद पांडेय,सोमनाथ प्रचेता,विनोद सोनी,रमेश तिवारी,कोषाध्यछ प्रदीप यादव, सह कोषाध्यछ उमेश राय,सह सचिव दिनेश कुमार चंदेल, मिथलेश सिंह नेताम,सतेंद्र स्वरूप दुबे,हरिशंकर यादव आदि ने अपनी शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments