Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नगरपालिका अनूपपुर में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे अरुण कुमार सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर अनूपपुर के नाम पत्र लिखकर वार्ड नंबर 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर निवासी अरुण कुमार सिंह अप्पू को नगर पालिका परिषद अनूपपुर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की जानकारी दी है।उन्होंने कलेक्टर के नाम पत्र में लिखा है कि अरुण कुमार सिंह नगर पालिका परिषद अनूपपुर में विभाग से संचालित योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने के लिए मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगें। 
                 सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर को कहां है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मुख्य नगर पालिका अधिकरी नगर पालिका परिषद अनूपपुर जिला अनूपपुर (म.प्र.)की ओर सूचनार्थ प्रेषित की है। ज्ञातव्य हो कि अरुण कुमार सिंह पूर्व में नगर पालिका परिषद अनूपपुर में पार्षद रह चुके हैं।
                     वर्तमान में इनकी बहू कंचन गजेंद्र सिंह वार्ड क्रमांक 14 से नगरपालिका अनूपपुर की पार्षद निर्वाचित हुई है।निश्चित ही अरुण कुमार सिंह अप्पू की नगर पालिका परिषद अनूपपुर में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति से नगरपालिका के सभी 15 वार्डों को सांसद मद से विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराने में सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।जो एक निर्विवाद राजनीतिक हैं और उनकी सोच में शहर का विकास उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments