Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रतिष्ठित व्यवसाई रवि करण केसरवानी का लंबी बीमारी के बाद निधन कल होगी अंत्येष्टि

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रवि करण केसरवानी का 78 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।उनकी अंत्येष्टि कल 22 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे सोन नदी स्थित मुक्तिधाम में की जाएगी।उनके निधन की खबर आते ही पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। 
             ज्ञातव्य हो कि एक एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार व्यवसाई के निधन की खबर से सभी तरफ शोक की लहर व्याप्त हो गई।व्यापारी संघ ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह 
ने किया शोक व्यक्त


मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रवि करण केसरवानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

Post a Comment

0 Comments