Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

दुलहरा स्कूल में सात दिनों से नहीं मिल रहा छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन

 


अनूपपुर (ब्यूरो) जिला मुख्यालय से लगे जैतहरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दुलहरा में बीते 15 सितंबर 2022 से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।
                बताया गया कि यहाँ अध्ययनरत छात्र- छात्राओं  को दोपहर में भोजन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासकीय हाई स्कूल दुलहरा में वर्तमान में कक्षा से 8 तक 175 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इन्हें मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रतिदिन दोपहर में भोजन मिलता था लेकिन बीते सप्ताह से समूह संचालक खाद्यात्र का आवंटन प्राप्त ना होने की बात कहते हुए मिड डे मील बंद कर चुका है। बताते है कि मिड डे मील योजना का कार्य दुलहरा में साक्षी स्व सहायता समूह को दिया गया है।
                  समूह संचालक द्वारा बीते एक सप्ताह से छात्र- छात्राओं को भोजन नहीं दिया जा रहा है।जिसकी जानकारी छात्र छात्राओं ने प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव को दी है इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments