Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

फ्लाई ओवर निर्माण में आम आदमी की सुरक्षा दर किनारे निर्माण स्थल पर सुरक्षा राम भरोसे

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) आधे अधूरे योजना के साथ शुरू हुआ फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य अपने तय समय सीमा से लेट चल रहा है। जिसका नुकसान नगर की जनता को उठाना पड़ा रहा है।बंदर के हाथ में उस्तरा वाली कहावत फ्लाई ओवर के निर्माण में चरितार्थ होते दिख रही है।
                     दो भागों में बन रहे फ्लाई ओवर के काम न तो सुरक्षा नजर आ रही है और न ही तकनीक।बची कसर बिजली विभाग ने भी पूरी कर दी है। बिना सर्विस रोड के निर्माण तो शुरू किया गया वही अब रास्ते पर पहले से लगे बिजली पोल में सर्विस लाइन न डाल कर विभाग नए खंभे लगाने का काम किया है।
                बिजली विभाग ने 11 केबी के लाइन खींचने के लिए एक नहीं बल्कि दो पोल लगा डाले है।पहले से सकरा मार्ग होने के चलते राहगीरो को अब और भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।शहर के मध्य तैयार हो रहे फ्लाई ओवर में जहां सर्विस रोड़ न होने के कारण निर्माण कार्य पर वाहनों की धमाचौकड़ी बनी रहती है।फ्लाई ओवर को अपने आकार में लाने की तैयारी की जा रही है।मगर बिजली विभाग इस मामले में अभी तक अनजान बना हुआ है।
                 जानकारी के अनुसार अलग अलग विभागों को फ्लाई ओवर निर्माण के पहले अपनी लाइन सिफ्ट करनी थी लेकिन निर्माण में हो रही देरी के चलते न तो सुरक्षा मानकों का प्रयोग हो रहा और न ही तकनीकी का। देखा जा रहा है कि आम आदमी की सुरक्षा फ्लाई ओवर निर्माण स्थल पर दर किनारे है या कहा जाए राम भरोसे है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments