Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने प्रथम दिवस रौपे पौधे

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को जिलेभर में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया। 
          कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बद्ध स्वसहायता समूह की महिलाओं ने फलदाय एवं छायादार पौधों का रोपण किया। 
         इस संबंध में जानकारी देते हुए एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत व्यापक रूप से पौधरोपण किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments