Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विधायक की रणनीति ने अमरकंटक में पलटी बाजी जीत का सपना सजोए थी भाजपा साकार ना हो पाया

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) रणनीतिकार के नाम से विख्यात पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की रणनीति नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवाने में कामयाब हो गई। चुनाव के पूर्व तथाकथित कांग्रेसी नेताओं ने विधायक को जो कि जिला कांग्रेसाध्यक्ष भी हैं उनको नगर पालिका, नगर परिषद के जिले भर के चुनाव से प्रदेश स्तर से दूर कराया गया।जिसका परिणाम हुआ कि कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। पुष्पराजगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष केवल अमरकंटक तक सीमित रहें।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी रणनीति का सफल प्रयोग कर प्रदेश के अंदर एक मिसाल कायम कर दी कम पार्षद के बाद भी अध्यक्ष बनाने में और उपाध्यक्ष बनाने में भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर भारतीय जनता पार्टी को चारों खाने चित कर दिया।उनका सपना जो सजोए रखे थे वह साकार ना हो पाया।अगर पूरे जिले की जिम्मेदारी होती तो निश्चित ही कांग्रेस का परचम नगर पालिका, नगर परिषद में लहराता। डूमर कछार में कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुल पाया क्योंकि कमान किसी और के पास थी।

Post a Comment

0 Comments