Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

महिला शक्तियों के हाथ अनूपपुर नपा.की कमान भाजपा की अंजुलिका सिंह अध्यक्ष सोनाली तिवारी उपाध्यक्ष बनी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर पालिका परिषद अनूपपुर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव जीतकर सत्तारूढ़ हो गई।मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की रणनीति के तहत निर्दलीय रूप से नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 1 से चुनाव जीतने वाली अंजुलिका शैलेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था।भारतीय जनता पार्टी के पास 7 पार्षद चुनाव जीत कर आए थे लेकिन निर्दलीय पार्षदों का भाजपा के प्रति समर्थन से उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई।नगरपालिका के हुए चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंजुलिका सिंह 8 मत पाई वहीं कांग्रेस की डॉ. प्रवीण त्रिपाठी 7 मत पाई इस तरह से 1 मत से भारतीय जनता पार्टी की अंजुलिका सिंह अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई।वहीं उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने सोनाली तिवारी वार्ड नंबर 13 को अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि कांग्रेस ने दीपक शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया।उपाध्यक्ष के चुनाव में सोनाली तिवारी को 10 मत मिले जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेश के दीपक शुक्ला को 5 मत मिले इस तरह 5 मतों से सोनाली तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई।नगरपालिका अनूपपुर के आज हुए चुनाव में दोनों ही पद महिला शक्तियों के पास चला गया इस प्रकार नगरपालिका अनूपपुर की कमान महिला शक्तियों के हाथों में आ गई।
                नगरपालिका परिषद अनूपपुर हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने पीठासीन अधिकारी व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने सहायक पीठासीन अधिकारी के दायित्व का निर्वहन किया।

Post a Comment

0 Comments