Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

आजादी का अमृत महोत्सव अनूपपुर जिले में हर तरफ तिरंगा,घर-घर तिरंगा

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर अनूपपुर जिले के नगर, कस्बे और गांव में हर तरफ तिरंगा ,घर-घर तिरंगा नजर आ रहा है।जिले के शासकीय कार्यालयों में भी तिरंगा लहरा रहा है।13 से 15 अगस्त 2022 तक भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित कर जन जागरूकता की विविध गतिविधि आयोजित की गई।जिसके परिणाम स्वरूप जिले में सकारात्मक वातावरण के निर्माण से नागरिकों में देश भक्ति, देश प्रेम का उत्साह,उल्लास देखते ही बन रहा है।हर घर तिरंगा अभियान के युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों ,बुद्धिजीवियों सहित बच्चों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments