Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मी 2 माह का वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर व्यवस्था चरमराई

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) अनूपपुर जिला चिकित्सालय में शुक्रवार से सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना हैं कि दो माह से हमारा पेमेंट नहीं मिला हैं।स्कूल खुल गए हैं, बच्चों के स्कूलों की फीस देनी हैं। त्यौहार मनाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। ठेकेदार से पेमेंट की बात करते हैं तो ठेकेदार का कहना है कि हमारा पेमेंट विभाग से नहीं हुआ हैं।जिसके कारण हम लोग आप का पेमेंट नहीं कर पाएंगे।जब विभाग से भुगतान आएगा तो तभी आप लोग का पेमेंट दिया जाएगा।
           इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सिविल सर्जन और सीएमएचओ जिला चिकित्सालय अनूपपुर को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उल्लेख है कि सफाई कर्मचारियों का विगत 2 माह से मासिक भुगतान लंबित है।जिससे समस्त सफाई कर्मी परिवारिक भरण पोषण करने में काफी जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
               ज्ञातव्य हो कि सफाई कर्मचारियों ने मार्च में भी भुगतान नहीं होने पर हड़ताल किया था।जिसके बाद उन्हें भुगतान किया गया। कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हर बार एक माह का भुगतान कर सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त करवा दिया जाता है। इस बार भी सफाई कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस बीच अस्पताल की साफ सफाई की व्यवस्था भी चरमरा गई।

Post a Comment

0 Comments