Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारी बारिश से जलमग्न हुआ वार्ड क्रमांक 13 की उज्ज्वल कॉलोनी, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने लिया स्थिति का जायजा

 


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) विगत 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 उज्जवल कॉलोनी में नाली की सही व्यवस्था न होने के कारण  सड़के जलमग्न है।जिसके कारण वार्ड में निवासियों के घर मे पानी का भराव हो गया व समान की क्षति हुयी। जैसे ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजुलिका शैलेन्द्र सिंह व उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी के पास खबर पहुंची उन्होंने तत्काल नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ आकर स्वयं निरीक्षण किया तथा अध्यक्ष ने खुद घर घर जाकर स्थिति का जायजा लिया।व देखा कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नही है उन्होंने इस अवसर पर वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही परिषद गठित होने के बाद प्राथमिकता से चौड़ी नालियों के निर्माण के साथ पानी के उचित निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी ने स्वयं वार्ड वासियों को राहत देने के लिए स्वयं व्यवस्था बनाने में लग गई।
                ज्ञातव्य हो कि कई वर्षों से यह स्थिति हर बारिश के समय निर्मित होती है,क्योंकि इस कॉलोनी में लगे हुए आसपास के कई वार्डो का पानी आता है जिससे जल भराव की स्थिति होती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने पहली बार स्वयं उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया एवं अपने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments