(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एक कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में नगर परिषद अमरकंटक के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर विजयश्री पाई है वहीं कांग्रेस को 7 सीटों पर विजयश्री मिली है।नगर निकाय अमरकंटक के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद के 15 पार्षद पदों का मतदान प्रथम चरण में 6 जुलाई 2022 को संपन्न हुआ था।15 पार्षद पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा था।ईवीएम के द्वारा मतदान हुआ जिसकी मतगणना 17 जुलाई 2022 रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में मतगणना स्थल नगर परिषद कार्यालय अमरकंटक में प्रातः 09.00 बजे से प्रारंभ हुई। 5 टेबल में मतगणना का कार्य किया गया इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित थे। एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार नगर परिषद के चुनाव परिणामों में वार्ड क्रमांक 1 भाजपा सावित्रीबाई विजय घोषित की गई हैं इन्हें 56 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्यामकली परस्ते को 35 मत मिले वही पवरिया मार्को निर्दलीय 29, शांति बाई निर्दलीय 0 मत मिले।वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेश की उषा सिंह विजय घोषित की गई इन्हें 257 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की रंजना उददे को 156 मत मिले वही राधा मार्को निर्दलीय को 44 मत मिले।वार्ड नंबर 3 भाजपा के रोशन कुमार पनारिया विजई घोषित किए गए इन्हें 152 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के राजेश कुमार पिटानिया को 36 मत मिले वही रूनू सिंह आम आदमी पार्टी 17,कुसुम कली निर्दलीय 27, सितेश सारीवान निर्दलीय 16 मत मिले।वार्ड क्रमांक 4 भाजपा की कल्पना सुरेश को विजई घोषित किया गया इन्हें 78 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस की रेखा को 28 मत मिले वहीं प्रभा पनारिया निर्दलीय को 28 मत मिले।वार्ड क्रमांक 5 भाजपा की गेंदा बाई विजय घोषित की गई इन्हें 111 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश की कुंती बाई को 38 मत मिले वही तंद्रा राय निर्दलीय को 5 मत मिले।वार्ड क्रमांक 6 भाजपा के पवन तिवारी विजई घोषित किए गए इन्हें 153 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बलिराम को 101 मत मिले।वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के रज्जू सिंह विजई घोषित हुए इन्हें 116 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राम विशाल को 78 मत मिले।वार्ड क्रमांक 8 भाजपा के सुखनंदन सिंह उईके विजई घोषित किए गए इन्हें 135 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय संतोष सिंह को 91 वोट मिले वही अनकेश्वरी परस्ते कांग्रेश को 86 मत मिले।वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के जोहन लाल विजई घोषित किए गए इन्हें 62 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के भगत राम चंद्रवंशी को 61 मत मिले वही आनंद चौधरी आम आदमी पार्टी को 9 मत मिले।वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेश के देवानंद विजई घोषित किए गए इन्हें 117 मत मिले जबकि भाजपा के ऋषभ प्रताप सिंह को 94 मत मिले।वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेश की पार्वती विजई घोषित की गई इन्हें 335 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की उषा देवी पांडे को 56 मत मिले।वार्ड क्रमांक 12 कांग्रेश की निधि जैन विजई घोषित की गई इन्हें 62 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की वंदना मिश्रा को 53 मत मिले वही सावित्री दुबे निर्दलीय को 44 मत एवं उमा मिश्रा निर्दलीय को 31 मत मिले।वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेश के शक्ति शरण पांडे विजई घोषित किए गए इन्हें 122 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के सूरज साहू को 89 मत मिले वही अंगद कुमार चौधरी निर्दलीय को 9 मत मिले। वार्ड क्रमांक 14 भाजपा के दिनेश कुमार विजई घोषित किए गए इन्हें 153 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विनायक द्विवेदी को 122 मत मिले।वार्ड क्रमांक 15 कांग्रेश की विमला विजई घोषित की गई इन्हें 203 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय अप्सरा को 97 मत मिले वही निर्मला सिंह भाजपा को 93 मत मिले।इस तरह से भाजपा के 8 पार्षद विजई घोषित किए गए जबकि कांग्रेस के 7 पार्षद विजई घोषित किए गए।
नगर परिषद अमरकंटक के सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए हैं।

0 Comments