Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

हर घर तिरंगा के संबंध में ध्वज संहिता एवं महत्व के बारे में प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई जानकारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 11 से 17 अगस्त 2922 तक हर घर तिरंगा अभियान मनाए जाने का निर्णय भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा लिया गया है।जिसकी आवश्यक तैयारियां जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में की जा रही है।इस परिपेक्ष में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व मास्टर ट्रेनर कौशलेंद्र सिंह द्वारा झंडा संहिता तथा राष्ट्रध्वज के तीन रंगों के महत्व व उनके मान, सम्मान, और प्रतिष्ठा तथा ध्वज के संबंध में आवश्यक जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया।
                प्रशिक्षण में जिलाधिकारी तथा संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे आयोजनों के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के माध्यम से तिरंगा अभियान घर-घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की चर्चा की गई।जिले के सभी नागरिकों को अभियान के दौरान अपने घरों में तिरंगा लगाने तथा इस संबंध में राष्ट्रीय ध्वज संहिता के पालन के नियमों से भी अवगत कराने के लिए बल दिया गया।

Post a Comment

0 Comments