Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भक्तो ने हर्षोल्लास के साथ बर्फानी आश्रम अमरकंटक में मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में स्थित बर्फानी आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान देश के कोने-कोने से आये भक्तो ने चतुर्थ संपदाय के अध्यक्ष एवं बर्फानी आश्रम अमरकंटक के संस्थापक गो लोक वासी बर्फानी दादा जी के चित्र पर माल्यापर्ण पूजा अर्चना कर गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। यहां पर यह बता दिया जाये कि अमरकंटक स्थित कल्याण आश्रम, शांति कुटि आश्रम, मृत्युजंय आश्रम, मार्केण्डय आश्रम, चक्र तीरथ में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भक्तो की भीड़ देखी गयी एवं जगह-जगह भण्डारे का आयोजन किया गया।बर्फानी आश्रम में देश भर से आये भक्तो का लगा रहा जमावड़ा।अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम में परम पूज्य गो लोक वासी बर्फानी दादा जी के उत्तराधिकारी तेरह भाई त्यागी के महंत दिगंबर अखाडे के महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मण दास बालयोगी के दिव्य सानिघ्य में देश भर से जुटे भक्तो एवं शिष्य ने बर्फानी दादा जी के चरण पादुका पूजन के बाद आचार्य बाल योगी लक्ष्मण दास की चरण पादुका पूजन कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आश्रम में सुबह से लेकर शाम तक जहां एक ओर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहे, वहीं भक्तो द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें देश भर के बर्फानी शिष्य परिवार के भक्तो के साथ-साथ अमरकंटक क्षेत्र के साधू संतो ने भी प्रसाद प्राप्त किया।पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को भी वहां उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments