(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना हुई। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य की तस्वीर लगभग साफ हो गई। यहां जिला पंचायत के 11 वार्ड हैं। इसमें कांग्रेस ने आठ पर कब्जा कर लिया है। जिससे कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने अध्यक्ष अपना-अपना दावा पेश करना शुरू कर दिया। कांग्रेस की प्रीति रमेश सिंह अध्यक्ष की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि उम्मीदवारों की जीत की अधिकृत घोषणा 15 जुलाई 2022 को होगी। डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़कर कांग्रेस की राजनीति में आए अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसके लिए वे भोपाल में पूर्व सीएम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने भी गए हुए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रमेश सिंह की पत्नी व कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति रमेश सिंह का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। भाजपा के भूपेंद्र सिंह भी भोपाल गए हैं। उनको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं।

खाद्य मंत्री के क्षेत्र में
कांग्रेस ने मारी बाजी
कांग्रेस ने मारी बाजी
जिले में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रचार प्रसार के बाद भी भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष में कुछ खास नहीं कर पाई। सूत्रों की मानें तो 8 वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 वार्ड में भाजपा व एक वार्ड में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित महिला के लिए है।

0 Comments