(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने अपने पत्र क्रमांक 278/22 दिनांक 06/07/2022 में बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष करतार सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी गई जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध कांग्रेस के लोग निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे है तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर पार्टी को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।पार्टी विरोधी उक्त कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निम्नानुसार निर्दलीय एवं पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है जिसमें प्रमुख रुप से भगवती प्रसाद शुक्ला,रियाज अहमद राजू,अब्दुल आसिफ,मकबूल खान (बाबर),संजीव कुमार द्विवेदी, जीवेन्द्र सिंह,धीरेन्द्र सिंह हैं।

0 Comments