Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

ब्रेक डांस विधा हेतु जबलपुर जोन में प्रतिभा चयन कार्य. 11 जुलाई को जिले के प्रतिभागी भी ले सकते हैं भाग

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेक डांस विधा को पेरिस ओलम्पिक 2024 में सम्मिलित किया गया है। इस हेतु मध्यप्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी स्थापित करने का विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिला स्तर पर इच्छुक युवाओं के चयन हेतु वीडियो प्राप्त किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में 04 जोन स्तर पर प्रतिभा चयन कार्यक्रम माह जुलाई 2022 में आयोजित किया जाना है, जिसमें अधिक से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित होवें। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने बताया है कि चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों की आयु 12 से 20 वर्ष (01 जुलाई 2022 की स्थिति में होना) अनिवार्य है। जबलपुर जोन में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई 2022 को किया गया है, जिसमें छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर एवं डिंडोरी जिले के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आवास, भोजन, परिवहन की व्यवस्था प्रतिभागी को स्वयं करनी होगी।

म.प्र.राज्य महिला हॉकी अका. 
चयन कार्यक्रम 12 से 15 तक


संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल म.प्र. शासन द्वारा संचालित म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में खिलाड़ियों के अन्य प्रदेश 20 प्रतिशत एवं मध्यप्रदेश 80 प्रतिशत के तहत प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम 12 से 15 जुलाई 2022 तक श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर, कम्पू ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। उक्ताषय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने बताया है कि जिले के 10 से 17 वर्ष उम्र तक के योग्य महिला हॉकी खिलाड़ी उपरोक्त तिथि अनुसार चयन स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभा चयन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु हॉकी प्रशिक्षक सुश्री नेहा रावत से मो.नं. 7566449394 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Post a Comment

0 Comments