Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

महिला अध्यक्ष होने के कारण नगर पालिका चुनाव अनूपपुर में महिलाओं ने की भागीदारी पुरुष पीछे हटे महिलाएं आगे

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) लंबे अरसे के बाद नगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही लोगों में काफी उत्साह और उमंग भर गया और नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई।लेकिन नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष की कुर्सी का सीधे चुनाव ना होकर पार्षदों द्वारा होने पर कई लोगों की गणित भी बिगड़ गई लेकिन उसके बाद भी लोगों ने अपने अपने वार्ड बदल कर चुनाव लड़ने मैदान पर कूद  पड़े।नगरपालिका अनूपपुर के चुनाव में कुल 73 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं जिसमें नगरपालिका के 15 वार्डों में 38 पुरुष एवं 35 महिलाएं चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर पालिका का अध्यक्ष महिला को बनना है जिसको लेकर नगर पालिका क्षेत्र की महिलाओं में काफी उत्साह और उमंग है महिला सशक्तिकरण की दिशा में निश्चित ही एक अच्छा कदम है। काफी महिलाएं पढ़ी लिखी चुनाव मैदान में अपनी बराबर की भागीदारी कर रही हैं उनमें राजनीतिक समझ भी है और उनके लिए राजनीति कोई नई चीज नहीं है।नगर पालिका के कुछ अनारक्षित मुक्त वार्ड भी थे लेकिन महिला अध्यक्ष होने के कारण पुरुषों ने अपनी दावेदारी किनारे कर महिलाओं को आगे लाया और महिलाएं बढ़-चढ़कर चुनावी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी पुरुषों से बढ़कर निभा रही हैं।घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का कार्य कर रही हैं।नगर पालिका क्षेत्र अनूपपुर में वार्ड क्रमांक 7 नगरपालिका के लिए हॉट सीट बनी हुई है क्योंकि यहां केवल कांग्रेस एवं भाजपा के एक-एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस वार्ड में कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।नगर पालिका चुनाव का शोरगुल शाम को थमते ही लोगों का घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज हो गया अब कल मतदान होना है आज आखरी परीक्षा हर उम्मीदवार की होने जा रही है कौन कितने पानी में है यह तो 20 तारीख को ही स्पष्ट हो पाएगा।लेकिन नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही हाशिए पर आ गए जमीनी कार्यकर्ताओं को नाराज कर उन्हें मना भी नहीं पाए और वह निर्दलीय रूप में दोनों ही दलों के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनौती देने का कार्य कर रहे हैं। नगरपालिका अनूपपुर के 15 वार्डों की समीक्षा के बाद जो सार सामने आया है वह इस प्रकार है-
वार्ड क्रमांक 1 में मुख्य मुकाबला भाजपा की विमला राठौर का कांग्रेस की इंद्रावती राठौर से है लेकिन इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रही अंजूलिका सिंह दोनों का ही गणित बिगाड़ने का कार्य कर रही है।वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेस के पुरुषोत्तम चौधरी का मुकाबला भाजपा के संजय चौधरी डॉक्टर से सीधा होते नजर आ रहा है।वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीयों का बोलबाला सीधे नजर आ रहा है यहां दोनों ही पार्टी कमजोर साबित हो रही है।निर्दलीयों में अब्दुल हक अब्दुल्ला, रियाज अहमद राजू आगे चलते दिख रहे हैं।वही कांग्रेस से निष्कासित निर्दलीय उम्मीदवार भगवती शुक्ला भी मैदान में अपनी किस्मत आजमाते नजर आ रहे हैं।जबकि भाजपा के मोहम्मद जामिन एवं कांग्रेस की सरबजीत कौर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस के दीपक शुक्ला भाजपा के आदित्य प्रताप सिंह शुभम से सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं लेकिन इस वार्ड में निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार खेमका दोनों की गणित बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस की सीमा मुन्नू नामदेव भाजपा की संध्या राय को सीधी टक्कर देते नजर आ रही है लेकिन भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार अंजू मनोज सोनी को काफी समर्थन मिलने से इस वार्ड में भी गणित बिगड़ते नजर आ रहा हैं। वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा के गणेश रौतेल कांग्रेस के रामाधार बैगा को सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी उतने वजनदार नजर नहीं आ रहा है।वार्ड क्रमांक 7 नगरपालिका की हॉट सीट है यहां पर कांग्रेस की डॉ.प्रवीण आशीष त्रिपाठी भाजपा की सोनल मुरारी अग्रवाल को सीधी टक्कर देती नजर आ रही है जहां डॉक्टर प्रवीण आशीष त्रिपाठी के ससुर एवं सास नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं वही सोनल मुरारी अग्रवाल के ससुर वरिष्ठ अधिवक्ता है इसके साथ ही इनको खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का आशीर्वाद मिल रहा है इस वार्ड में कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है।कांग्रेस भाजपा में ही सीधी टक्कर होने जा रही है।वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस की रिनू सोनी गुड्डा सोनी की टक्कर भाजपा की अफसाना बेगम के साथ हो रही है लेकिन इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भारती पुक्की शिवहरे एवं ताहिरा रियाज अहमद दोनों की गणित बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस के अखिलेश सिंह एडवोकेट कि भाजपा के अनिल कुमार पटेल से सीधी टक्कर हो रही है लेकिन यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी जिवेद्र सिंह, संजीव द्विवेदी एडवोकेट ,आदर्श दुबे, मनोज कुमार दुबे ,अभिषेक त्रिपाठी शीलू दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी का गणित बिगाड़ते नजर आ रहे हैं वही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस वार्ड में अकेले महिला के रूप में निर्दलीय लड़ रही अर्चना राकेश अग्रवाल अपने एक अलग माहौल में सभी का चुनावी गणित प्रभावित करते नजर आ रही है अकेले महिला होने से महिलाओं का सपोर्ट भी इन्हें अच्छा मिल रहा है।वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा की मुन्नी बाई कोल का सीधा मुकाबला कांग्रेस की रानू चंदन कोल से होने जा रहा है लेकिन निर्दलीय रूप से लड़ रही सुरंजना पंचम सिंह धुर्वे इंजीनियर भी गणित बिगाड़ते नजर आ रही है।वार्ड क्रमांक 11 यह सबसे अनोखा वार्ड है यहां पर सर्वाधिक 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं सबसे मजेदार बात यह है कि 3 पूर्व पार्षदों के बीच यहां पर सीधा मुकाबला नजर आ रहा है जिसमें कांग्रेस के राकेश कुमार गुप्ता बबलू का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रवीण कुमार सिंह चंदेल से हो रहा है लेकिन यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद रमा जनार्दन मिश्रा सब पर भारी पड़ती नजर आ रही है वहीं अन्य निर्दलीय भी अपनी अलग भूमिका पर नजर आ रहे हैं। वार्ड नंबर 12 में भाजपा की रेखा अभय पांडे का सीधा मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता राधिका जयकिशन बियानी से होता नजर आ रहा है यहां पर कांग्रेस की जिस प्रत्याशी को पूर्व में अधिकृत किया गया था उसने अंतिम समय में अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया जिसके कारण निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री त्रिपाठी को अंतिम समय में कांग्रेस ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है जिससे यहां पर निर्दलीय एवं भाजपा प्रत्याशी में ही चुनावी टक्कर सीधी होती नजर आ रही है।वार्ड नंबर 13 में भाजपा की सोनाली पिंटू तिवारी का मुकाबला कांग्रेस की सीमा कृष्णानंद द्विवेदी से होते नजर आ रहा है लेकिन यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पवित्रा सिंह दोनों की गणित बिगाड़ते नजर आ रही है।वार्ड क्रमांक 14 यह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश द्विवेदी का वार्ड है एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रही उनकी पत्नी प्रवीण ओम प्रकाश द्विवेदी का कांग्रेस की पिंकी चंदन दाहिया की जगह निर्दलीय प्रत्याशी कंचन गजेंद्र सिंह से सीधा मुकाबला होते नजर आ रहा है।वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा के संपत कुमार पटेल का कांग्रेस के जितेंद्र सोनी से सीधे मुकाबला होते नजर आ रहा है यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष पटेल भी गणित बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments