(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) भोपाल में हुए आरक्षण की कार्यवाही के बाद नगरपालिका अनूपपुर का अध्यक्ष पद पुरुष के लिए आरक्षित हुआ था लेकिन मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय, भोपाल के पत्र क्रमांक 2327/1008/2021/18-3,भोपाल दिनांक 10/06/2022 के बाद परिस्थितियां बदल गई और मिली जानकारी के अनुसार अब अध्यक्ष पद पर महिला विराजमान होगी। ज्ञातव्य हो कि मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के उप सचिव आर.के. कार्तिकेय ने सचिव म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन अरेरा हिल्स भोपाल को एक पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद महाराजपुर जिला छतरपुर में अध्यक्ष पद के आरक्षण के संबंध में विभागीय पत्र क्रमांक 3631/ 1008 / 2021/18-3 दिनांक 31/12/2021 का हवाला देते हुए कहा कि उपरोक्त विषयांकित संदर्भित पत्र का कृपया अवलोकन करने का कष्ट करे। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के संबंध में मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम, 1999 के नियम-4 से 7 के आलोक में निम्नांकित नगर पालिका परिषद,नगर परिषद में अध्यक्ष पद का निर्वाचन वर्ष 2014 के आरक्षण के आधार पर कराया जाना है- जिला छतरपुर- नगरपालिका परिषद महाराजपुर, जिला नरसिंहपुर- नगरपालिका परिषद गोटेगांव, जिला राजगढ़ - नगर पालिका परिषद राजगढ, जिला रायसेन-नगर परिषद सांची, जिला शहडोल-नगरपालिका परिषद धनपुरी, जिला उमरिया- नगरपालिका परिषद उमरिया, जिला सीधी - नगरपालिका परिषद सीधी, नगर परिषद चुरहट, जिला बैतूल -नगर परिषद भैसदेही, जिला अनूपपुर- नगरपालिका परिषद अनूपपुर , जिला देवास-नगर परिषद पिपलरवा,नगर परिषद टोंकखुर्द नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद का निर्वाचन वर्ष 2014 में किये गये आरक्षण के आधार पर कराये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लेख किया गया।
आर.के.कार्तिकेय उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल ने अपने पत्र के माध्यम से आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के साथ ही कलेक्टर जिला छतरपुर, नरसिंहपुर, राजगड, रायसेन, शहडोल, उमरिया, सीधी, बैतूल, अनूपपुर एवं देवास एवं संभागीय संयुक्त संचालक, न. प्र. एवं. वि. सागर, जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम एवं उज्जैन की और सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया था।जिसके आधार पर अब अनूपपुर नगर पालिका में महिला अध्यक्ष विराजमान होगी। अभी तक कोई अधिकृत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है प्रेस के माध्यम से लेकिन कुछ लोगों ने फोन से संपर्क किया तो सामान्य महिला की ही बात सामने आई।

आरक्षण को लेकर भ्रम पुरुष
महिला दोनों ने किए आवेदन
महिला दोनों ने किए आवेदन
नगर पालिका अनूपपुर के अध्यक्ष पद को लेकर भ्रम की स्थिति नामांकन दाखिले के आखिरी दिन तक बनी रही।
जिसके कारण पुरुष एवं महिला अधिकांश पति एवं पत्नी दोनों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए।कांग्रेस एवं भाजपा ने अंतिम समय तक अनूपपुर नगर पालिका के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं की जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही।लेकिन अब अध्यक्ष पद महिला हो जाने से अधिकांश वार्ड से महिला के चुनाव लड़े जाने की संभावना अधिक हो गई है।

0 Comments