Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाएं - बी.कुमरे

 

यातायात की बढ़ती दुर्घटनाओं 
पर लोगों को किया सचेत
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला यातायात प्रभारी बी.कुमरे ने बढ़ती हुई दुर्घटनाओं से सभी को सचेत करते हुए कहा है कि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन स्वयं करें एवं दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें जिससे की कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से दुर्घटना का शिकार ना हो। उन्होंने कहा कि शराब पीकर, गाड़ी नहीं चलाएं गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल से बात नहीं करें जैसे अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ही गाड़ी चलाएं जिससे हम अपने जीवन की सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं और दूसरों का भी जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम सब दूसरे व्यक्ति को यातायात नियमों के विरुद्ध देखें तो उन्हें तत्काल रोककर उन्हें समझाइश दे ताकि दुर्घटना होने से रोक सकें और अमूल्य जीवन बचा सकें।
          वाहन चलाने वाले चालक हमेशा यह ध्यान रखें कि अपने नियंत्रण में ही वाहन चलाएं और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि वाहनों में यदि ओवरलोडिंग हो रही है तो तत्काल संबंधित थाना को सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि ओवर लोडिंग करने वाले वाहन के मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमेशा वाहन चलाते समय ट्रैफिक रूल का पालन करें और आवश्यक रूप से दोपहिया वाहनों में हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करें ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सके और जिंदगी सुरक्षित रह सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन के सभी कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें एवं मांगे जाने पर उसे दिखाएं।

Post a Comment

0 Comments