Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव में पुलिस अधीक्षक द्वारा 400 विशेष पुलिस अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विशेष पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले से कोटवार, वन आरक्षक, सुरक्षा गार्ड, सबल कैंप सुरक्षा गार्ड, मोजरबियर सुरक्षा गार्ड तथा चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कुल 400 विशेष पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के द्वारा बताया गया कि चुनाव के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी एक लोक सेवक की भांति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों को चुनाव के कानून प्रावधनो के बारे मे बताया गया एवं डियूटी के दौरान निर्भीक, निडर एवं निष्पक्ष रुप से कार्य करने हेतु हिदायत दी गई। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह के द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों के मतदान के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया। जिला वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर डाॅ. अब्दुल अलीम अंसारी के द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों को बहुत सर्तकता के साथ डियूटी करने की समझाईस दी गई एवं कहा गया की यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें निर्भीक होकर डियूटी करें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे  में बताया गया एवं मतदान डियूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष रुप से सजग होकर डियूटी करने हेतु बताया गया। 
                    प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त विशेष पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये तत्परता एवं सजगता से ड्यूटी करते हुए निर्विध्न चुनाव कराने की हिदायत दी गयी। विशेष पुलिस अधिकारियों को रक्षित निरीक्षक अमिता सिंह द्वारा प्रशिक्षण में चुनाव संबंधी सीडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।आज के इस प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर डाॅ. अब्दुल अलीम अंसारी, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक अमिता सिंह, यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमरे, सूबेदार अमित और पुलिस लाइन का समस्त  स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments