Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एसडीएम, एसडीओपी ने संयुक्त भ्रमण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी तथा एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से बदरा श्रमिकनगर, पयारी नं. 01 तथा कदमटोला में निर्वाचन की आवश्‍यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन को दृष्टिगत रख बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा चुनाव सामग्री वितरण,वापसी स्थल में आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से चर्चा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में जारी विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेशों तथा आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्‍यक अनुमतियां प्राप्त कर ही ध्वनि विस्तारक यंत्र आम सभाओं आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments