(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास सामग्री नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों में निर्माण सामग्री से संबंधित उत्पादों और सेवाओं के विक्रेता का पता लगाने में मदद करने के लिए एक वेब एप बनाया गया है, जिसके संबंध में जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत की उपस्थिति में संबंधित अमले को वेब एप की प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई। बताया गया कि आवास लाभार्थी विकेता एवं सेवा प्रदाता से निर्माण सामग्री से संबंधित आर्डर कैसे दे सकता है इस संबंध में आवास सामग्री वेब एप का उपयोग उनके द्वारा कैसे किया जाना है। एप में लाभार्थी आवश्यक निर्माण सामग्री खोजने, आर्डर करने व प्राप्त करने की विधि के ज्ञान के संबंध में जानकारी दी गई।

0 Comments