(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत निर्वाचन कार्य सम्पादित कराने हेतु अधिग्रहीत वाहनों को डीजल (पी.ओ.एल.) का प्रदाय करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पम्प के डीलरों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश में कहा है कि सभी डीलर अपने पेट्रोप पम्प में डीजल का 3 हजार लीटर स्टॉक रिजर्व रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी रिटर्निंग ऑफीसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को क्रेडिट बुक 18 जून तक उपलब्ध कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

0 Comments