Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

वार्ड पार्षद के लिए अनूपपुर में 43 आवेदन हुए दाखिल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत नगरीय निकाय अनूपपुर के पार्षद पद के अभ्यर्थिता हेतु 06 लोगों द्वारा नाम निर्देशन पत्र विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए गए हैं। आज जिले के नगरीय निकाय अनूपपुर में वार्ड क्र. 01 से 05, वार्ड क्र. 02 से 02, वार्ड क्र. 03 से 05, वार्ड क्र. 04 से 01, वार्ड क्र. 05 से 03, वार्ड क्र. 06 से 02, वार्ड क्र. 07 से 02, वार्ड क्र. 08 से 03, वार्ड क्र. 09 से 03, वार्ड क्र. 10 से 03, वार्ड क्र. 11 से 04, वार्ड क्र. 12 से 02, वार्ड क्र. 13 से 02, वार्ड क्र. 14 से 02 तथा वार्ड क्र. 15 से 04 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

Post a Comment

0 Comments