Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के छात्र- छात्राओं को दी गई ऊर्जा साक्षरता की जानकारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के  निर्देशन और प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह बघेल व जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय के नेतृत्व में ऊर्जा साक्षरता अभियान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उपस्थित छात्र, छात्राओं को बताया गया कि सभी लोग ऊर्जा साक्षरता ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं इसके माध्यम से प्रेजेंटेशन में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ऊर्जा साक्षर बनकर ऊर्जा बचाने में अपना योगदान दें। छात्र,छात्राओं को विस्तार से ऊर्जा के महत्व और इसके सही तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्रो. विनोद कुमार कोल , प्रो.प्रीति वैश्य और डॉ.तरन्नुम सरवत, डॉ.शैली अग्रवाल के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोबाइल पर वेबसाइट www.usha.mp.gov.in रजिस्ट्रेशन करवा कर मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा साक्षरता अभियान से जोड़ा गया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी रामायण वर्मा ने इस ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र,छात्राओं  को ऊर्जा बचाने हेतु शपथ भी दिलाई।

Post a Comment

0 Comments