Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एमपी पीएससी परीक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में जिला कन्ट्रोल रूम स्थापित केन्द्राध्यक्ष की हुई नियुक्ति

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 का आयोजन 19 जून 2022 को जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 3237 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को आवश्‍यक परीक्षा केन्द्र संबंधित आवश्‍यक जानकारी से अवगत कराने तथा परीक्षा केन्द्र से समय-समय पर आवश्‍यक जानकारी प्राप्त करने हेतु कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर के कक्ष क्रमांक-56 में स्थापित कन्ट्रोल रूम को परीक्षा हेतु जिला कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07659-222917 है। परीक्षा हेतु स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम में शासकीय सेवकों की ड्यूटी 19 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक लगाई गई है, जिन शासकीय सेवकों की ड्यिूटी लगाई गई है उनमें सुपर वाईजर नदीम सोहैल तथा आपरेटर कन्ट्रोल रूम जेसा सिंह बंजारा शामिल हैं। उक्‍ताशय की जानकारी अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने दी है।
पीएससी परीक्षा केन्द्रों 
के लिए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 का आयोजन 19 जून 2022 को जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने शासकीय सेवकों को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है। कलेक्टर सुश्री मीना ने परीक्षा केन्द्र शा. कन्या शिक्षा परिसर जैतहरी हेतु शा. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के प्राचार्य फूल सिंह पट्टावी, भारत ज्योति उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु शा. हाईस्कूल परसवार के प्राचार्य अजय कुमार जैन, शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर हेतु प्रभारी प्राचार्य राजू सिंह परस्ते, सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु शासकीय हाईस्कूल धनगवां पूर्वी के प्राचार्य मनोज खर्द, शासकीय आई.टी.आई. अनूपपुर हेतु शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के व्याख्याता डी. बसन्तपुरे, शा. बालक उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु प्राचार्य बी.के. यादव को, शासकीय कन्या उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु प्राचार्य पी.के. लारिया, शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु शा.उ.मा.वि. ठोड़ीपानी के प्राचार्य जी.डी. शर्मा, शा. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अनूपपुर हेतु प्राचार्य के.एन. ओझा, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर हेतु प्राचार्य हीरालाल वहेलिया, शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments