Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर यातायात में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रविकांत त्रिपाठी का दुःखद निधन शोक की लहर

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला यातायात में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रविकांत त्रिपाठी का दुःखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविकांत त्रिपाठी को कल पथरी के इलाज के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ उनके हार्ट में ब्लाकेज की पुष्टि हुई।जिला यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमरे ने बताया कि दोपहर 2 बजे दूरभाष से उनके निधन की सूचना मिली। बताया गया कि रविकांत त्रिपाठी को हार्ट अटैक आया और डॉक्टरों ने बचाने की भरपूर कोशिश की पर इलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने रविकांत त्रिपाठी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे एवं परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।उनके निधन से जिला पुलिस सहित आम नागरिकों में शोक की लहर फैल गई।स्वर्गीय रविकांत त्रिपाठी का पार्थिव शरीर अभी कुछ देर पहले ही पुलिस लाइन लाया गया जहाँ से उनके पैतृक निवास बुढार थाना अंतर्गत पिपरहा ले जाया जा रहा है जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments