Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए महेश प्रसाद साहू

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निज सहायक महेश प्रसाद साहू को गत दिनों दिल्ली में विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली ने हिंदी भाषा और शिक्षा प्रबंधन में डॉक्टरेट मानद उपाधि की सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही उन्हें आजीवन कानूनी सहायता के लिए राष्ट्रीय सदस्यता का प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए दिया सदस्य आईडी कार्ड भी दिया गया।विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली ने अपने पत्र में लिखा है कि आपके कार्य अनुभव और जीवन भर की उपलब्धियों के अनुसार मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments