Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

आजादी का अमृत महोत्सव विकास खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन-डॉ. राय

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) देश के आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 2022 तक विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने दी है। उन्होंने बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासी में 18 अप्रैल 2022 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में 20 अप्रैल 2022 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में 21 अप्रैल 2022 को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में 22 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने स्वास्थ्य मेलों के सफल संचालन एवं व्यवस्था हेतु सर्व संबंधित अधिकारियों -कर्मचारियों को दिए गए दायित्व का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments