(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह के तहत होने वाले सभी जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए जिला स्तरीय आयोजन समिति घोषित की गई है।जिसमें जिले के प्रमुख पदाधिकारियों को आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारी प्रदान की गई है।जिला स्तरीय आयोजन समिति के घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बधाई दी और आगामी होने वाले समारोह को बेहतर तरीके से संपन्न कराने की अपेक्षा की। जिन प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उनमें शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती हिमाद्री सिंह,श्रीमती सुनीता सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,श्रीमती रश्मि खरे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्रीमती रमा मिश्रा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ,राम अवध सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा ,राजेश सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शामिल हैं।जिन्हें श्रीमती रश्मि खरे भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के द्वारा जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

0 Comments