Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मंत्री बिसाहूलाल सिंह का ढोल धमाकों पटाखों की गड़गड़ाहट एवं मिठाई से किया भव्य स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य संदीप पुरी के नेतृत्व में ने मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह का सुबह 10.00 बजे अमलाई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 
             ज्ञातव्य हो कि मंत्री जी के प्रयासों से बरगवां (अमलाई) को नगर परिषद का दर्जा मिला है। जिस पर काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अमलाई रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इंदौर बिलासपुर से आ रहे मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह का ढोल धमाकों पटाखों की गड़गड़ाहट एवं मिठाई वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से बरगवां को नगर परिषद का दर्जा मिला है निश्चित ही मंत्री जी के नेतृत्व में बरगवां का चौमुखी विकास होगा।मंत्री जी के आशीर्वाद से नगर परिषद क्षेत्र में समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध आने वाले समय में हो जाएगी विकास की गंगा चारों तरफ बहती नजर आएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप पुरी जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य, श्रीमती रश्मि खरे, फुक्कू सोनी, रामनारायण उरमलिया, सतीश मिश्रा, राजेश मिश्रा, अजय सिंह, पवन कुमार चीनी, जीतू सिंह परिहार, संतोष टंडन, विवेक पांडे सहित काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments